फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जंगल कांड में दो अज्ञात आरोपियों की पहचान हुई

Sat, 03 Oct 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव शरह बरौलिया गांव के पास जंगल में 17 सितंबर को प्रेमी-युगल के साथ मारपीट, लूटपाट और युवती के साथ छेड़खानी कर उसका वीडियो बनाने के मामले में भागे चल रहे चार आरोपियों में से दो की पहचान हो गई है। जल्द इनकी गिरफ्तारी का पुलिस दावा कर रही है। इस मामले में पुलिस चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

घटना का 24 सितंबर को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सात से आठ लोगों की मौजूदगी मानी थी। इसके बाद रिपोर्ट में चार नामजद और अन्य को अज्ञात दर्शाया था। अज्ञात आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है, इनमें से दो आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस उनकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें