फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो ठगों ने एटीएम से निकाले 20 हजार रुपये

Thu, 12 Feb 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के एटीएम बूथ पर मदद के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। कस्बा चंदौसी निवासी बाबूराम को चकमा देकर दो ठगों ने एटीएम से 20 हजार रुपए निकाल लिए।
विज्ञापन

बुधवार को बाबूराम हाईवे स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे। उन्होंने 1000 रुपये निकाले, लेकिन एटीएम मशीन में तकनीकी समस्या आ गई। इसके बाद उन्होंने दोबारा 500 रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। इसी दौरान वहां मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने मदद की बात कहकर उन्हें मशीन पर लिखा एक नंबर दिखाया और फोन मिलाने को कहा। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को कर्मचारी बताते हुए एटीएम कार्ड बाहर निकालने के लिए पिन कोड सहित अन्य जानकारी मांगी।
बाबूराम ने जानकारी देने से मना कर दिया। कुछ देर बाद वह अपने परिचित के पास तहसील चले गए। शाम को मोबाइल पर खाते से 20000 रुपये और 500 रुपये निकासी के मेसेज प्राप्त हुए। जब वह दोबारा एटीएम पहुंचे तो कार्ड भी गायब मिला। पीड़ित ने बैंक शाखा प्रबंधक को सूचना देने के बाद कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल राजेंद्र पुंडीर ने बताया कि एटीएम के कैमरे खंगाले जाएंगे और शीघ्र ठगों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें