फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्राओं को बोतल में पेशाब मिलाने वाले दो छात्र किशोर न्यायालय में किए पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। तीन छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब मिलाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो छात्रों को किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको रिहा कर दिया गया। अन्य दो छात्रों की पुलिस तलाश कर रही है। उन्हें भी किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। बता दें कि इस घटना में दूसरे समुदाय के चारों छात्रों के नाम सामने आने के बाद उनके पिता को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा हुआ है।
विज्ञापन

उसहैत कस्बे में स्थित चमेली देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में 20 नवंबर को कक्षा सात की तीन छात्राएं मध्यम अवकाश के दौरान स्कूल की छत पर गईं थीं। जब वह नीचे लौट रहीं थीं तभी कक्षा 7 और 8 के चार छात्रों ने उनकी क्लास में रखीं पानी की बोतलें सीढ़ियों पर उन्हें पकड़ा दीं। कहा कि तुम्हारी बोतलें कक्ष में रह गईं थीं। छुट्टी होने के बाद छात्राएं घर पहुंच गईं। जब उन्होंने बोतल खाली की तो उसमें से तेज बदबू आई। शक होने पर उन्होंने यह बात घरवालों को बताई।

मामले की जानकारी मिलते ही छात्राओं के घरवाले स्कूल पहुंचे और स्टाफ से इसकी शिकायत की। अगले दिन 21 नवंबर को भी स्कूल की तरफ से कोई कार्रवाई न होने पर 22 नवंबर को घरवालों ने इसकी शिकायत हिंदू संगठन के पदाधिकारियों से की। इसके साथ ही चारों छात्रों के खिलाफ उसहैत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने दो किशोर छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया। उनका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को किशोर जेल भेजा गया है। इंसपेक्टर अजयपाल सिंह ने बताया कि दो छात्रों से पूछताछ के बाद उनको किशोर न्यायालय भेजा गया, जहां से उनको रिहा कर दिया गया है। अन्य दो छात्रों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें