फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो मंजिला मकान ढहा, मलबे में दबकर महिला की मौत, पति ने छत से कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
अगरवती की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीहलाल नगला गांव में दो मंजिला मकान का अगला हिस्सा भरभराकर ढह गया। हादसे में गृह स्वामिनी अगरवती की मौत हो गई, जबकि महिला के मानसिक रूप से बीमार पति ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे के बरामदे से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में मलबे में दबने से तीन पशुओं की जान चली गई। दो और पशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने पहले जेसीबी की मदद से मलबा हटाया। करीब तीन घंटे चले अभियान के दौरान पशुओं को बाहर निकाला।
विज्ञापन




हादसा बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच कोतवाली क्षेत्र के गांव मीहलाल नगला में हुआ। मानसिक रूप से बीमार प्रताप सिंह और उनके छोटे भाई नन्हे के दो मंजिला मकान एक-दूसरे से सटे थे। प्रताप के मकान का अगला हिस्सा पहले से दरका हुआ था। इस वजह से परिवार के लोग पिछले हिस्से और बराबर में बने नए मकान में रहते हैं। गृह स्वामिनी अगरवती (50) तड़के जैसे ही अपने पांच पशुओं को देखने के लिए भीतर गईं, उसी दौरान मकान का अगला हिस्सा ढह गया और वह पशुओं समेत मलबे में दब गईं।



तेज धमाके की आवाज पर जुटे लोगों ने ईंटें हटाकर अगरवती को बाहर निकाल लिया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उस समय बीमार पति दूसरी मंजिल पर बने कमरे के बरामदे में थे। वह दूसरी साइड में खेत में कूद गए। उनके पैर में मामूली चोट आई है। मलबा में पशुओं के दबे होने पर पुलिस ने कछला गंगा घाट पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम को बुला लिया।
विज्ञापन




एसडीआरएफ ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर पांचों पशुओं को बाहर निकाला। इनमें तीन की मौत हो गई, शेष दो भी जख्मी हुए हैं। बाद में राजस्व विभाग के अफसरों के साथ सीओ सुनील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि अगरवती के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मकान करीब 20 साल पुराना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें