फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सिपाहियों को तैनाती भी मिली

Sat, 14 Mar 2015 07:41 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से बाहर तबादला किए गए दो दागी सिपाहियों की जिले में वापसी के साथ उनको चार्ज भी मिल गया है। एक सिपाही को हेडपेशी एसपी सिटी और दूसरे को कोतवाली भेजा गया है। बाकी के पांच सिपाही भी अपने राजनीतिक आकाओं के बलबूते पोस्टिंग की जुगाड़ में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

मूसाझाग और उझानी कांड के बाद आईजी के आदेश पर तत्कालीन एसएसपी एसके सिंह ने संदिग्ध कार्यप्रणाली वाले 11 सिपाहियों की सूची बनाई थी। डीआईजी ने इन सिपाहियों का तबादला बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर कर दिया गया। राजनीतिक पकड़ के बलबूते 11 में से सात सिपाहियों ने दो महीने के भीतर तबादला रद करा लिया। एसएसपी के हेडपेशी रहे वीरेंद्र यादव और रविंद्र सिंह ने पुलिस लाइंस में आमद भी करा ली। आमद होने के बाद वीरेंद्र यादव को हेड पेशी एसपी सिटी बना दिया गया है। रविंद्र सिंह को कोतवाली भेजा गया है। इससे पहले वीरेंद्र सिंह एसएसपी के हेड पेशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें