फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खोदाई में मिले शिवलिंग के पास दिखे दो सांप, लोग बोले- दर्शन करने आया नाग नागिन का जोड़ा

Thu, 24 Jul 2025 07:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में चार दिन गांव सराय में खोदाई के दौरान शिवलिंग मिला था। शिवलिंग को वाटर वुमेन शिप्रा पाठक की पंचतत्व पौधशाला में स्थापित किया गया है। अब यहां नाग-नागिन का जोड़ा देखे जाने का दावा किया गया है। 
विज्ञापन
पंचतत्व पौधशाला परिसर में स्थापित शिवलिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज क्षेत्र के गांव सराय में खोदाई के दौरान मिले शिवलिंग के पास अब सांपों का जोड़ा देखे जाने दावा किया गया है। बृहस्पतिवार को कई भक्त शिवलिंग के दर्शन करने यहां पहुंचे। उन्होंने दो सांपों को शिवलिंग के पास देखा। इस पर वह लोग पीछे हट गए। लोगों ने दावा किया है कि दोनों सांप नाग-नागिन थे। कुछ देर परिसर में रहने के बाद नाग-नागिन वहां से चले गए। यह वाक्या इलाके में कौतूहल का विषय बना रहा। 

विज्ञापन

बीते सोमवार को तालाब की खोदाई के समय गांव सराय में उस समय शिवलिंग निकला, जिस समय वाटर वुमेन शिप्रा पाठक की पंचतत्व पौधशाला का शिलांयास किया गया। दावा किया जा रहा है कि खोदाई के दौरान मिला शिवलिंग कई हजार वर्ष पुराना है, जिसमें पांच मुख बने हुए हैं। शिवलिंग को पौधशाला परिसर में स्थापित कराया गया है। लोग यहां दर्शन करने पहुंच रहे हैं।  
विज्ञापन

पंचतत्व पौधशाला में काम करने वाले राजमिस्त्री रवि ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब लोग शिवलिंग के दर्शन कर रहे थे, तभी दो सांप वहां पहुंच गए। सांपों को देख लोग डर कर पीछे हट गए। बताया गया कि दोनों सांप कुछ देर तक शिवलिंग के पास रहे, फिर वहां से चले गए। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए। बता दें कि शिप्रा पाठक ने यहां एक भव्य मंदिर बनाने की भी घोषणा की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें