फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से दोनों घायल

Wed, 23 Jul 2025 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन
बदायूं में बिल्सी थाना पुलिस ने मंगलवार रात करीब 10 बजे मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हुए हैं। बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही भी जख्मी हुआ। घायलों को बिल्सी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात केके सरोज ने घटनास्थल निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बिल्सी पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली थी कि क्षेत्र के बागरपुर-सागरपुर मार्ग पर लूट के इरादे से दो बदमाश एक बाइक से जा रहे हैं। एसपी देहात के मुताबिक सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस टीम ने बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा दिया, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी। इससे सिपाही संजय कुमार के दाएं हाथ में गोली लग गई।
 
पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की, इससे दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद बदमाश जमीन पर गिर गए। बदमाशों ने अपने नाम राजू उर्फ हरपाल व शिशुपाल उर्फ गोधन बताए। वे मूलत: अलीगढ़ जिले के पिसावा थानाक्षेत्र के गांव सबलपुर के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


इस वक्त वे कासगंज के सिढपुरा थाना क्षेत्र के गांव बल्हारपुर में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों बदमाशों से 75 हजार रुपये, दो तमंचे, कारतूस व एक बाइक बरामद की। राजू के खिलाफ चोरी, लूट व गैंगस्टर एक्ट के 22 मुकदमे दर्ज हैं। शिशुपाल के खिलाफ नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज है। 
विज्ञापन

टप्पेबाजी कर ले उड़े थे 2.50 लाख रुपये 
नौ जुलाई को बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी इंद्रपाल ने एसबीआई शाखा से 2.50 लाख रुपये निकाले थे। रकम एक थैले में रखकर उन्होंने उसे अपनी बाइक में टांग लिया था और पुरानी सब्जी मंडी तिराहा पर आम खरीदने लगे थे। तभी बाइक सवार टप्पेबाज इंद्रपाल का नकदी भरा थैला लेकर भाग निकले। 

घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई थी। मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद बदमाशों ने 2.50 लाख रुपये की टप्पेबाजी करना कबूल किया है। पुलिस ने बदमाशों से उन्हीं 2.50 लाख रुपये में से 75 हजार रुपये बरामद किए है। पूछताछ से पता चला कि इन्हीं बदमाशों ने इसके अलावा उझानी क्षेत्र में लूट की एक अन्य घटना को अंजाम दिया था।

एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि बदमाश किसी घटना को अंजाम देेने की फिराक में घूम रहे थे। मुठभेड़ में दो बदमाश व एक सिपाही घायल हुआ है। बदमाश ने 2.50 लाख रुपये की टप्पेबाजी की घटना की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनकी पहचान भी हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें