फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इमलिया में संरक्षित पशु की हत्या करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 03 Jul 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। इमलिया में संरक्षित पशु की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह दो तस्करों को दबोच लिया। उनके पास से मांस काटने केऔजार बरामद हुए हैं। पुलिस ने मंगलवार को दोपहर के समय उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम इमलिया के जंगलों में शुक्रवार रात संरक्षित पशु की हत्या कर दी गई थी और तस्कर उसका मांस काटकर ले गए थे। दूसरे दिन सुबह जब किसान अपने-अपने खेतों पर गए तो उन्होंने एक खेत में संरक्षित पशु के अवशेष और कुछ मांस पड़ा देखा था। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसी दौरान मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।
आसपास के तमाम लोगों से जानकारी जुटाई गई और पिछले रिकॉर्ड भी खंगाले गए। इससे पुलिस ने सोमवार देर शाम तक कुछ तस्करों को चिह्नित कर लिया और इस मामले में थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर निवासी मुलू और शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडसारी निवासी इमरान का नाम सामने आया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एसओ रामेंद्र सिंह और एसआई मलखान सिंह की टीम ने मेंथा फैक्टरी के नजदीक से दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लकड़ी का गुटका, कुल्हाड़ी और अन्य सामान बरामद किया है। इनमें मुलू के खिलाफ 13 और इमरान के खिलाफ पांच मुकदमे अलग-अलग अपराध के दर्ज हैं। मंगलवार दोपहर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। वहीं से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में दो और तस्करों के नाम और सामने आ रहे हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें