बिल्सी। पिछले दिनों शासन द्वारा प्रदेश के नलकूप धारक किसानों के लिए महत्वाकांक्षी मुफ्त विद्युत योजना लाई गई थी। इसमें पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून थी। इसे अब 15 जुलाई कर दी है। ताकि छूटे हुए किसानों को इसका लाभ मिल सके। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने इस योजना के लिए पंजीकरण अभी तक नहीं कराया है। वह बिजलीघर पर आकर शीघ्र अपना पंजीकरण कराकर 31 मार्च 2023 तक की बकाया राशि को जमा कर दें। संवाद