बिल्सी। क्षेत्र के गांव नगला तरऊ में शनिवार सुबह कुत्ते के लिए हुई कहासुनी में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। इससे सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।
एक पक्ष की रिंकी ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह के समय उनका पालतू कुत्ता पड़ोस के घर में पानी पीने चला गया। इसी बात को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। जब गाली गलौज का विरोध किया तो उन लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट में उनके पक्ष से रिंकी, रामचंद्र और गुड़िया के चोट आई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रहीशा बानो ने बताया कि मारपीट में उनके पक्ष के नब्बन, इब्लैहसन और अनीशा बानो, रहीशा बानो के चोट लगी है। इसमें अनीशा बानो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। फिलहाल दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया उक्त मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद