बदायूं। बिसौली क्षेत्र के गांव सिचौली से घर चंदपुरा लौट रहे बाइक सवार युवक को शनिवार शाम छह लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के गले से सोने की चेन व अंगूठी छीन ली। इसके अलावा 89 हजार रुपये लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी विशाल शर्मा पुत्र राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम अपनी बुआ को छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी बीच इक्का पेड़ के पास उन्हें छह लोग मिल गए। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की। इससे उनके नाक से खून निकलने लगा। इसी का फायदा उठाकर हमलावरों ने उनके सीने पर तमंचा तानकर गले से सोने की चेन व अंगुठी छीन ली। इसके बाद जेब में रखे 89 हजार रुपये भी छीनने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों की भीड़ जुटने पर हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बिसौली कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का है। लूटपाट के आरोप की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।