फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लापरवाही और गबन में दो सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहकारिता विभाग में गबन करने, कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो सचिव निलंबित कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने एक पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में डीएपी का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी मुख्य वजह सचिवों की मनमानी है। एआर कोआपरेटिव महेंद्र सिंह ने बताया कि बिल्सी साधन सहकारी समिति पर तैनात राजवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। कहा कि राजवीर सिंह खाद वितरण में लापरवाही कर रहे हैं। इससे किसानों को परेशानी हो रही है।
वहीं दातागंज के गांव लिलवां साधन सहकारी समिति पर तैनात सचिव बारिश अली ने खाद बेचने के बाद में करीब पांच लाख रुपये की धनराशि का गबन कर लिया। ऐसे में उनका पर एफआईआर कराने के आदेश दिए है। इसके अलावा साधन सहकारी समिति के सभापति को सचिव को निलंबित करने का भी आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें