फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 79.02 लाख से सुधारी जाएंगी दो सड़कें, लोगों को मिलेगी राहत

Sat, 12 Sep 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में लंबे समय से खराब पड़ी दो सड़कों की हालत अब सुधारी जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से 79.02 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। इस धनराशि से वसपुर-फिरोजपुर मार्ग से फततनपुर टप्पा हवेली जाने वाले मार्ग और करियामई से पुरदलपुर मार्ग का मरम्मत कार्य होगा। कार्य पूरा होने के बाद इन मार्गों से गुजरने वाले ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वसपुर-फिरोजपुर मार्ग से फततनपुर टप्पा हवेली जाने वाला मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। वहीं, करियामई से पुरदलपुर जाने वाले मार्ग से भी काफी संख्या में ग्रामीण आवागमन करते हैं। दोनों सड़कों की विशेष मरम्मत होने से गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाला संपर्क बेहतर होगा। शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद अब विभाग की ओर से मरम्मत कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। सड़क की मरम्मत के बाद राहगीरों को गड्ढों और खराब सड़क से राहत मिलेगी।
साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन सुगम होने से लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए बाजार, कस्बे और अन्य स्थानों तक पहुंचने में सुविधा होगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सड़क का काम समय से शुरू कर गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा। इस संबंध में एक्सईएन देवपाल ने बताया कि जल्द निविदा निकाली जाएगी। कार्यदायी संस्था तय कर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें