फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रंजिशन छात्र पर जानलेवा हमला, मरा समझकर छोड़ा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
घायल छात्र सुमित। स्रोत-वायरल वीडियो
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में रंजिश के चलते छात्र को घेरकर मंगलवार शाम आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी उसे मरा समझकर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजन खून से लथपथ छात्र को थाने ले गए, जहां से उसे इलाज के लिए भेजा गया। इस पूरे घटनाक्रम की किसी ने वीडियो बना ली और बृहस्पतिवार को उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में कुछ लोग उसे बेरहमी से पीटते नजर आ रह हैं। एक व्यक्ति कह रहा है जान से मार दो। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। ऐसे किसी वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।

मिथलेश कुमारी ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में उनके बेटे सुमित पर पहले भी हमला हो चुका है। शिकायती पत्र देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। बेटा मंगलवार की शाम छह बजे कोचिंग से पढ़कर लौट रहा था। वह गांव के तिराहे पर पहुंचा तो गांव के ही पांच-छह लोगों ने उसे घेर लिया और जानलेवा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को ललकारा। इसके बाद वे छात्र को मरा समझकर भाग गए। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे थाने ले गए। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें