फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महाकुंभ में गए कछला और बिसौली के दो लोग लापता

विज्ञापन
महाकुंभ में लापता अविलाक सिंह यादव।
विज्ञापन
बदायूं। मौनी अमावस्या पर कछला व बिसौली क्षेत्र के दो लोग महाकुंभ में गए थे। हादसे के बाद दोनों से परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजनों का कहना है कि मेले में कहां जाकर अपनों की तलाश करें।
विज्ञापन


उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसोरा निवासी सुशील ने बताया कि उसके ताऊ अविलाक सिंह यादव (50) 27 जनवरी को अपने ही गांव के दस लोगों के साथ महाकुंभ में गंगास्नान करने प्रयागराज गए थे। पांच दिन बीतने के बाद भी अब तक घर नहीं लौटे हैं, जबकि सभी साथी लौट चुके हैं।उनके साथ गए संजीव ने बताया कि हम सभी लोग 28 जनवरी को प्रयागराज पहुंच गए थे। सभी ने अगले दिन मौनी अमावस्या पर सुबह सात बजे संगम पर गंगा स्नान किया। लगभग आठ बजे हम सभी लोग गंगा स्नान के बाद मेले से वापस निकल रहे थे तभी अधिक भीड़ के कारण सभी लोग बिछुड़ गए। अविलाक सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। इससे परिजन चिंतित हैं।

वहीं बिसौली क्षेत्र के नागपुर निवासी राहुल उर्फ़ टिंचू भी 27 जनवरी क़ो प्रयागराज गए थे। भीड़ में ही पार्किंग के पास से अचानक लापता हो गए। साथ गए लोगों ने काफ़ी तलाशा। मेला कोतवाली में प्रधान पति दयाराम ने शिकायत भी दर्ज करा दी है। शुक्रवार तक वह घर नहीं लौटे हैं। परिजनों ने स्थानीय कोतवाली मेंं भी शिकायत दर्ज कराई है।

महाकुंभ में लापता अविलाक सिंह यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें