फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चेयरपर्सन नहीं ससुर और जेठ चला रहे रुदायन नगर पंचायत

विज्ञापन
कलक्ट्रेट गेट पर ​शिकायती पत्र लेकर खड़े रुदायन नगर पंचायत के सभासद।स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। रुदायन की चेयरपर्सन सीमा चौधरी को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। सभासद अब चेयरपर्सन के खिलाफ खड़े हो गए हैं। आरोप है कि चेयरपर्सन सीमा चौधरी की जगह उनके ससुर व जेठ नगर पंचायत चला रहे हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं आय-व्यय के संबंधी जितने भी चेक भुगतान को जारी किए गए हैं, उन सब पर सीमा चौधरी के हस्ताक्षर फर्जी तरीके से उनके जेठ अजय कुमार गुप्ता ने किए हैं। हाल ही में पाइप लाइन डालने के कार्य में धांधलेबाजी की शिकायत जब सभासद ने की तो उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। इन्हीं सब आरोपों की शिकायत शुक्रवार को सभासदों ने डीएम-एसएसपी से की है।

सभासदों ने आरोप लगाया है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर झंडा लहराने के लिए चेयरपर्सन सीमा चौधरी नहीं आईं। उनकी जगह नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर उनके ससुर रामप्रकाश गुप्ता व जेठ मुरली मनोहर गुप्ता ने झंडा फहराया। इसके अलावा पाइप लाइन डालने के काम में जेठ द्वारा ही अपने नजदीकी को ठेका देने का आरोप है। इसलिए सारे काम नियम-कानून ताक पर रखकर कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रुदायन नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ की सभासद ओमवती का कहना है कि 29 जनवरी को वार्ड नंबर पांच में पाइप लाइन का काम हो रहा था। मोहल्ले के लोगों ने पाइप लाइन में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए उनसे शिकायत की। शिकायत के बाद सभी सभासद मौके पर पहुंचे, जहां ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन का कार्य किया जा रहा था।
घटिया सामग्री लगते देखी तो ठेकेदार से मानक के अनुसार पाइप लाइन डालने को कहा गया, लेकिन उसने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद काम बंद कराने का प्रयास किया गया। इसी दौरान चेयरपर्सन के सहयोगी सुरेन्द्र मौके पर आ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपी ने कहा- ज्यादा नेता बनेगी तो तुझे समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगा।
सभासद घटना की रिपोर्ट लिखाने चौकी रुदायन गईं, लेकिन चौकी इंचार्ज ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को सभासदों ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

नगर में जो भी काम कराए जा रहे हैं सभी मानक के अनुरूप हैं। सभासद कमीशन के रूप में मोटी रकम ठेकेदार से मांग करते हुए काम नहीं होने दे रहे हैं। अगर कहीं कोई कमी है तो जांच में सब खुलकर सामने आ जाएगा। रही बात 26 जनवरी की तो मैं खुद मौजूद रही। बड़े होने के नाते अपने ससुर से झंडारोहण कराया गया। - सीमा चौधरी, चेयरपर्सन, रुदायन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें