फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, गोली लगने से प्रधान समेत दो जख्मी

विज्ञापन
घटना के बाद आस पास खेतों में काम कर रहे किसानों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कुंवरगांव थानाक्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश में प्रधान का एक व्यक्ति से विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। जिसमें प्रधान समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव खासपुर में सगीर प्रधान हैं। उनकी गांव के ही तफसील से चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। कुछ महीने पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। रिपोर्ट दर्ज होने के साथ ही शांति भंग में चालान भी हुआ। इसी रंजिश में सोमवार को एक बार फिर दोनों आमने-सामने आ गए।
प्रधान का आरोप है कि वह सुबह करीब नौ बजे बाइक से खेत पर जा रहे थे। दूसरे पक्ष के तफसील समेत चार लोगों ने उसको रास्ते में घेर लिया। मारपीट के साथ ही गोली मार दी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के तफसील का आरोप है कि वह अपने खेत पर काम कर रहा था कि प्रधान बाइक से आए और उसको गोली मारकर भाग गए। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

घटना के बाद आस पास खेतों में काम कर रहे किसानों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद

घटना के बाद आस पास खेतों में काम कर रहे किसानों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें