बदायूं। डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। दो नए डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 593 पहुंच गई है।
बुधवार को भाई दूज के चलते स्वास्थ्य विभाग ने एक भी कैंप का आयोजन नहीं किया। लोगों ने खुद अपनी अस्पताल पहुंचकर डेंगू जांच कराई जिसमें एलाइजा की जांच में दो नए मरीज सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जिले भर में डेंगू का प्रकोप फैल गया। गांव-गांव लोग मरीजों का सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। हर रोज डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की भी नींद उड़ी हुई है।
मलेरिया विभाग ने की फाॅगिंग, लार्वा किया नष्ट
मलेरिया विभाग ने ब्लॉक आसफपुर के ग्राम ललुआ नगला में फागिंग कराई। ग्राम प्रधान को लार्वा नाशक दवा उपलब्ध कराई गई। टीम ने लार्वा चेक किया। मिले लार्वा को नष्ट कराया गया। घरों में लार्वा पालने वाले लोगों को टीम के द्वारा नोटिस देकर चेतावनी दी गई।