फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले में दो आधुनिक स्टेडियम बनेंगे, शासन को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। खेलों को बढ़ावा देने और ग्रामीण खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा कल्याण विभाग ने जिले में दो नए स्टेडियमों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्तावित स्टेडियम वजीरगंज और दहगवां क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। विभाग ने दोनों स्थानों पर भूमि का चयन कर लिया है। प्रारंभिक स्तर पर योजना का खाका भी तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दहगवां और वजीरगंज में बनने वाले दोनों स्टेडियमों का निर्माण आधुनिक मानकों पर किया जाएगा। इसमें एथलेटिक ट्रैक, फुटबॉल और क्रिकेट मैदान, दर्शक दीर्घा, ड्रेसिंग रूम, फिटनेस जोन, जिम, जल व शौचालय की व्यवस्था और प्रशासनिक भवन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इन स्टेडियमों के बनने से ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब तक जिले में केवल दो ही स्टेडियम हैं, जिसके चलते कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अभ्यास और प्रतियोगिताओं के अवसरों से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा अवसर

ग्रामीण क्षेत्रों में कई खिलाड़ी सुविधाओं के अभाव में अपने खेल कॅरियर को आगे नहीं बढ़ा पाते। नए स्टेडियमों के बनने से उन्हें न केवल अभ्यास के लिए स्थान मिलेगा, बल्कि जिला, मंडल और राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने का भी अवसर प्राप्त होगा। इससे स्थानीय स्तर पर खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिलेगी और जिले का नाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में चमकेगा।

शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। शासन से प्रस्ताव पास होने के बाद में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इनके बन जाने से युवाओं काे काफी फायदा मिलेगा। - हरिप्रेम, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें