फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली चोरी रोकने के लिए लगेंगे दो मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बिजली चोरी तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं रुक पा रही है। अब बिजली निगम ने निर्णय लिया है कि जिन स्थानों पर बिजली चोरी अधिक है वहां पर बिजली मीटर घरों से दूर लगाए जाएंगे। ताकी उपभोक्ता केबल में कट करके आसानी से बिजली चोरी न कर सकें। जिले में 40 ऐसे फीडर चिह्नित किए गए हैं, जिनसे बिजली चोरी अधिक होती है।
विज्ञापन



जिले में स्मार्ट मीटर लगने शुरू हो गए हैं। स्मार्ट मीटर लगाकर निगम अपनी समस्या तो दूर कर ही रहा है साथ ही बिजली चोरी रोकने का प्लान भी निगम ने तैयार कर लिया है। प्रत्येक उपभोक्ता के घर पर स्मार्ट मीटर लगेगा। साथ ही निगम ने ऐसे 40 फीडर चिह्नित किए हैं जहां पर बिजली चोरी अधिक होती है, उन फीडर के क्षेत्राें में दो मीटर लगाए जाएंगे।
स्मार्ट मीटर के साथ जो मीटर उपभोक्ता के घर पर लगा हुआ है, अब उसे उपभोक्ता के घर से 20 मीटर दूर लगाया जाएगा। दोनों मीटर से होकर उपभोक्ता के घर बिजली आपूर्ति पहुंचेगी। अगर कोई उपभोक्ता अपने घर के पास में केबल में कट करके बिजली चोरी करने का प्रयास करेगा तो घर से 20 मीटर दूर लगे पुराने बिजली मीटर में आने वाली यूनिट बिजली चोरी की जानकारी दे देगी।
विज्ञापन



बिजली चोरी वाले इलाकों में स्मार्ट मीटर के साथ-साथ पुराने बिजली के मीटर नहीं हटाए जाएंगे। एक मीटर घर से 20 मीटर की दूरी पर लगाया जाएगा। ताकी कोई उपभोक्ता बिजली चोरी न कर सके। - अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें