फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेंथा कारोबारी दो भाइयों की टैंक की जहरीली गैस से मौत, तीसरा गंभीर

विज्ञापन
मृतक- जयवीर- फाइल फोटो
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा (बदायूं)। सूरैनी पापड़ी गांव में शुक्रवार सुबह मेंथा कारोबारी दो सगे भाइयों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। तीसरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। टैंक में पाइप की खराबी जांचने के लिए एक भाई टैंक में उतरते ही बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए दो अन्य भाई टैंक में उतरे, लेकिन वे भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बट्टू सिंह इलाके के बड़े मेंथा कारोबारियों में शामिल हैं। उनके पास मेंथा प्लांट है। वह लगभग 40 बीघा से अधिक भूमि पर मेंथा की खेती करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उनका बड़ा बेटा जयवीर यादव (35) प्लांट परिसर में बने टैंक के भीतर पाइप की मरम्मत और सफाई करने के लिए उतरा। टैंक काफी समय से बंद था। इस कारण भीतर जहरीली गैस जमा हो गई थी। जैसे ही जयवीर नीचे पहुंचा, वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जब काफी देर तक जयवीर की आवाज नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। उसे देखने के लिए छोटा भाई राजेश यादव (22) बिना किसी सुरक्षा उपकरण के टैंक में उतर गया। वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर अचेत हो गया। दोनों भाइयों को बचाने तीसरा भाई मनवीर यादव भी टैंक में उतर गया। लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया और टैंक के अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। तीनों भाइयों के टैंक में फंसे होने की खबर मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई।


मुंह पर कपड़ा बांधकर टैंक में उतरे ग्रामीण, तीनों को बाहर निकाला

ग्रामीणों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर रस्सियों की मदद से एक-एक कर तीनों भाइयों को टैंक से बाहर निकाला। करीब 15 मिनट तक उन्हें सीपीआर दिया गया और फिर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर में चिकित्सकों ने जांच के बाद जयवीर यादव और राजेश यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे भाई मनवीर यादव की हालत गंभीर होने के कारण उसे तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन





पुलिस ने मौके पर जांच की। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों शव उनको सौंप दिए गए है। -डॉ. ह्देश कठेरिया, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें