फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: किशोरी को अगवा कर दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण कराने ले गए मौलवी के पास

Mon, 19 Jun 2023 06:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने गांव के दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बाजार में खरीदारी करने आई किशोरी का उसके ही गांव के दूसरे समुदाय के दो सगे भाइयों ने अपहरण कर लिया। दोनों ने अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। 

विज्ञापन


किसी तरह से पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धर्मांतरण के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक से बराती की मौत: डांस करते-करते जमीन पर गिरा 24 साल का संजीव, फिर न उठ सका; लोग समझते रहे मजाक
विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी परिजनों के साथ हिमाचल प्रदेश में रहती है। कुछ दिन पहले परिवार में शादी समारोह में वह परिजनों के साथ गांव आई। 13 जून को किशोरी शहर में बाजार करने आई थी। 

विज्ञापन

बाजार तक छोड़ने की कहकर बाइक पर बैठाया  

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भामाशाह चौक के पास किशोरी को उसी के गांव का आकिर और उसका भाई कामिल मिला। दोनों ने उसे बाजार तक छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया और उसे शहर में ही एक स्थान पर ले गए। वहां उसे कमरे में बंधकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपी भाई किशोरी को कई स्थानों पर ले गए और दुष्कर्म किया गया। 15 जून को आरोपी उसे एक मौलवी के पास ले गए, जहां धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। किसी तरह से किशोरी उनके चंगुल से छूटकर 15 जून को ही अपने घर पहुंच गई। रविवार को पीड़िता के पिता उसको लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया

पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी आकिर और कामिल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, धर्मांतरण की कोशिश की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। प्रभारी एसएचओ देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें