फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मेडिकल स्टोर्स में चोरी, एक चोर पकड़ा

Thu, 11 Feb 2016 06:43 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामयखेड़ा में पूरे दिन रेकी कर चोरों ने रात में दो मेडिकल स्टोर्स से नकदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर लिया। घटना को अंजाम देकर चोर दुकान से बाहर निकले ही थे कि तभी गश्त करते हुए ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य उधर से गुजरे। उन्होंने घेराबंदी कर एक चोर पकड़ लिया। उसके दो साथी नकदी लेकर कर भाग निकले।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर्स में चोरी की घटना बुधवार रात की है। बरामयखेड़ा निवासी धीरेंद्र सिंह और राकेश के मेडिकल स्टोर बदायूं-बिजनौर राजमार्ग पर स्थित हैं। शाम को मेडिकल स्टोर बंद कर धीरेंद्र और राकेश घर चले गए। गश्त पर निकले ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य मुनेंद्र, जयवीर, नेत्रपाल और ओमेंद्र को आहट सुनाई पड़ी। उन्होंने राकेश की दुकान के पास ही घेराबंदी करके एक चोर को दबोच लिया, जबकि उसके दोनों साथी मेडिकल स्टोर्स से चुराई गई  50 हजार की नकदी और सामान समेट कर भाग गए। पकड़े गए चोर को ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों ने सुबह कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुरादाबाद के मोहल्ला कटघर निवासी सलीम बताया। उसने अपने दोनों साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि फरार चोरों की तलाश में अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज मनोज त्यागी को लगाया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सलीम को कोर्ट में पेश किया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें