फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराब की कंपोजिट दुकान के ताले तोड़कर दो लाख और 15 बोतल शराब चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं-मथुरा हाइवे पर स्थित शराब की कंपोजिट दुकान का शटर के ताले तोड़कर चोर करीब दो लाख की नकदी समेत शराब की बोतलें चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

बरेली निवासी राजेश कुमार शर्मा की गुनौरा वाजिदपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने शराब की दुकान है। दुकान पर उझानी के गांव बुर्राफरीदपुर निवासी चरन सिंह और गौतम सेल्समैन हैं। रविवार रात वह दुकान बंद करके चले गए। रात में किसी समय चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने अंदर लगी ग्रिल का ताला तोड़ने की भी कोशिश की लेकिन उसमें सफल नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने कुंडा ही उखाड़ लिया और अंदर घुसकर दुकान में रखा करीब दो लाख नगद चुरा लिया। इसके अलावा शराब की 15 बोतलें भी चोरी कर लीं। सोमवार सुबह लोगों ने शटर का ताला टूटा देखा तो राजेश शर्मा को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों सेल्समैन से पूछताछ की और उनको हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कोट

- मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सेल्समैनों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - डॉ बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें