फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा जल लेने जा रहे दो कांवड़ियों की मौत, मुरादाबाद में हुआ हादसा, एक अन्य घायल

Sat, 15 Aug 2026 11:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

बदायूं जिले के उसावां कस्बे से गंगा जल लेने हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों की बाइक मुरादाबाद में ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार मुरादाबाद के एक अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


उसावां कस्बे के वार्ड सात निवासी अभिषेक वाल्मीकि (20 वर्ष) पुत्र मनोज अपने दो साथियों पवन और ब्रजेश के साथ हरिद्वार से गंगा जल लाने शुक्रवार की शाम छह बजे बाइकों से जा रहे थे। अभिषेक की बाइक मुरादाबाद में ट्रक से टकरा गई, जिससे तीनों युवक घायल हो गए। कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर अभिषेक व पवन को मृत घोषित कर दिया। 

ब्रजेश का उपचार मुरादाबाद में ही इलाज चल रहा है। अभिषेक वाल्मीकि उसावां कस्बे के वार्ड सात का निवासी था, जबकि पवन (18) उसका रिश्तेदार था, जो हरदोई के शाहबाद का रहने वाला था। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें