फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर गैस एजेंसी के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर नगर की इंडेन गैस एजेंसी के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला डल्लू निवासी नेत्रपाल बाइक से सामान खरीदने के लिए बिल्सी आ रहे थे। वहीं, बाालकिशनपुर निवासी सुनील बाइक से बिल्सी से अपने गांव लौट रहे थे। हाइवे पर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के सामने दोनों की बाइकें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। हादसे में नेत्रपाल और सुनील घायल हो गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि नेत्रपाल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि सुनील को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें