फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामलीला में झूले पर चढ़ने को लेकर युवकों में मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। रामलीला मैदान में बुधवार रात मेला घूमने आए कुछ युवकों के बीच झूले पर चढ़ने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसमें थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव रफीनगर निवासी आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है। रामलीला मैदान में लगे चरख (झूले) पर चढ़ने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। मारपीट में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें