फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत

विज्ञापन
उसावां में हादसे के बाद पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में सोमवार शाम कादरचौक और उसावां थाना क्षेत्र में हुए हादसों में 15 वर्षीय मनवीर व 55 वर्षीय जानकी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जानकी खरीदारी करके बाजार से पैदल लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें एक बाइक की टक्कर लग गई तो वहीं किशोर की पिकअप की टक्कर लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन

उसावां। वार्ड 10 निवासी मनवीर पुत्र रामसेवक सोमवार शाम साइकिल से रंसीनगला गांव जा रहा था। वह साइकिल लेकर कस्बे से निकलकर फतेहगढ़ रोड पर पहुंचा था। तभी उसहैत की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप की जोरदार टक्कर लग गई, जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उस दौरान आसपास खेतों में काम कर रहे लोग हादसे को देखकर दौड़े। वह मौके पर पहुंचते इससे पहले ड्राइवर पिकअप लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोर को सीएचसी ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। किशोर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। पुलिस ने चालक समेत पिकअप पकड़ ली है।
कादरचौक। गांव निजामाबाद निवासी 55 वर्षीय जानकी सोमवार शाम कादरचौक की बाजार से घरेलू सामान खरीदकर पैदल ही घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह धर्मकांटे के नजदीक एक बाइक की टक्कर लग गई, जिसमें वह घायल हो गए। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें