बदायूं। समरेर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिमरिया स्थित गोआश्रय स्थल में भूख-प्यास और दलदल में फंसे रहने से दो गोवंशों की मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। डीएम ने प्रधान और सचिव को तलब किया है।
राष्ट्रीय गोरक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीकेंद्र शर्मा ने गोआश्रय स्थल की दुर्दशा पर हंगामा किया और डीएम से शिकायत की। इसके बाद डीएम अवनीश कुमार राय और सीडीओ केशव कुमार ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव से जवाब तलब किया है।
वहीं, संबंधित डॉक्टर ने लिखित स्पष्टीकरण दे दिया है। डीएम ने सीवीओ को स्वयं गांव जाकर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को जिले में पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह आ रहे हैं। उनके सामने सिमरिया गोआश्रय स्थल की बदहाली और दोगोवंशों की मौत का मुद्दा जोरशोर से उठाया जाएगा।