फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गलत व्यवहार की शिकायत पर ककराला चौकी के दो सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र की ककराला चौकी पर तैनात दो सिपाहियों के गलत व्यवहार को लेकर मिलीं शिकायतों पर रविवार को एसएसपी अंकिता शर्मा ने कार्रवाई की है। आरक्षी विकास कुमार और शीलेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोनों सिपाहियों के व्यवहार को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचने के बाद इसे गंभीरता से लिया गया। इसके बाद एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को चौकी से हटाकर दोनों को पुलिस लाइन में आमद कराने के आदेश दिए। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि विभाग में सभी को आमजन के साथ व्यवहार को लेकर लगातार दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। पुलिसकर्मियों का व्यवहार शालीन और जिम्मेदार होना चाहिए। थाने और चौकियों पर आने वाले लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसमें किसी तरह की लापरवाही या अभद्र व्यवहार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें