फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कछला-सहसवान रोड पर मंगलवार शाम पांच बजे लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से सड़क किनारे खेल रहे दो बच्चे चपेट में आकर घायल हो गए। हादसा पिपरौल के पास हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बडेरन नगला निवासी कई बच्चे उस वक्त सड़क किनारे खेल रहे थे। उसी दौरान कछला की ओर लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। बच्चों में आठ वर्षीय केशव पुत्र भुवनेश और राकेश का 10 वर्षीय पुत्र टीटू ट्रॉली से गिरीं लकड़ियों की चपेट में आ गए। लकड़ियों से दोनों बच्चों के दब गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने लकड़ियां हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। ग्रामीणों को देख चालक भाग गया।
घायल टीटू को उसके परिजन इलाज कराने के लिए निजी अस्पताल में ले गए। गंभीर रूप से घायल केशव को एंबुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद केशव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कछला चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें