फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन साल के अंदर जारी हुए दो प्रमाण पत्र, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं। तहसील दातागंज में एक किसान का दो साल पहले 54 हजार रुपये वार्षिक आय का प्रमाण पत्र जारी किया गया था। उसी किसान का सितंबर में 15 हजार रुपये वार्षिक आय का प्रमाण पत्र जारी हुआ है। जबकि तीन साल के अंदर दूसरा प्रमाण पत्र नहीं जारी किया जा सकता। मामले में एसडीएम जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील दातागंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत म्याऊं के मजरा गिल्टैयां निवासी रमेश चंद्र ने अपना आय प्रमाण पत्र हल्का लेखपाल अमित कुमार से मिलकर सितंबर 2024 में मात्र 18 हजार रुपये वार्षिक का बनवा लिया, जबकि दो वर्ष पूर्व 2022 में इसी किसान रमेश चंद्र ने अपना आय प्रमाण पत्र दूसरे लेखपाल से 54 हजार रुपये वार्षिक का बनवाया था।
नियमानुसार तीन वर्ष के भीतर दोबारा आय प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा सकता। इसके बावजूद लेखपाल से साठगांठ कर न सिर्फ नया प्रमाण पत्र जारी करा लिया। बल्कि, आय में गिरावट दिखाकर उसे कम आय वर्ग में शामिल करा दिया। एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच करा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें