फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक-एककर दो कारें मरे पशु से टकराईं, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। गंगा एक्सप्रेस-वे पर मरे पड़े पशु से एक-एक कर दो कारें टकरा गईं। हादसे में उनमें सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर 260 टोल प्लाजा से लगभग दो किलोमीटर दूर एक बड़ा पशु मरा हुआ पड़ा था। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे लखनऊ से दिल्ली जा रही एक कार रोड पर पड़े पशु से टकरा गई। हादसे में उसमें बैठे कानपुर निवासी पीयूष जैन और लखनऊ के निशांत भारद्वाज घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस यूपीडा की एंबुलेंस से दातागंज सीएचसी लाई।
कुछ देर बाद एक और कार इसी मृत पशु से टकरा गई, यह कार लखनऊ की तरफ जा रही थी। इसमें बैठे हुए चंपारण, बिहार के गिरीश कुमार और रक्सौल, बिहार के शमीम घायल हो गए। उन्हें भी यूपीडा की एंबुलेंस से दातागंज सीएचसी पर लाया गया। चारों घायलों को सीएचसी से रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्परता के साथ घायलों को सीएचसी पहुंचवाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें