फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज के रंग में चल रहीं दो बसें सीज

Tue, 24 Feb 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
प्रका​शित खबर की पीडीएफ - फोटो : samvad
विज्ञापन
बदायूं। रोडवेज के रंग में ही संचालित बसों को एआरटीओ ने पकड़ लिया। दोनों बसों को सीज कर दिया गया। इसी के साथ अन्य छह माल वाहनों को ओवरलोड संचालित मिलने पर सीज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन



जिले के कस्बा म्याऊं से दिल्ली के लिए दो निजी बसें संचालित होती मिली थीं। इस खबर को 13 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसी को लेकर परिवहन निगम के एआरएम राजेश पाठक व एआरटीओ हरिओम कुमार ने संयुक्त रूप से डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
इसमें दो परिवहन निगम के रंग में संचालित बसों को सीज किया गया। साथ ही तीन अनधिकृत रूप से संचालित बसों के चालान किए गए, छह अन्य माल वाहक ओवरलोड वाहनों को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में सीज किया गया। इनसे लगभग एक लाख 80 हजार समन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया। उन्होंने अपील की है कि जिले के लोग अपने वाहनों के समस्त पत्र जैसे बीमा, फिटनेस, प्रदूषण इत्यादि पूर्ण रखें, मोटर वाहन हमारी सुविधा के लिए बनाया गया है, इसका सदुपयोग करें, यातायात के नियमों का पालन करें, वाहन का प्रयोग इस प्रकार करें कि मार्ग पर चलते समय जन सामान्य को कोई भी असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें