फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुखार से पीड़ित दो सगे भाइयों की बदायूं में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जनपद की सीमा से सटे जिला कासगंज के गांव कादरबाड़ी के नियाजी नगला में खसरा के प्रकोप के बीच बृहस्पतिवार को बुखार पीड़ित दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस गांव में कई बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। इनमें से आठ वर्षीय हुसैन अली उर्फ सादाब व छह वर्षीय आबू हुसैन को तेज बुखार आने पर बृहस्पतिवार को सामुदायिक केंद्र कादरचौक पर परिजन लेकर पहुंचे। वहां पर तैनात डॉक्टर ने बच्चों की हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार बच्चों को जब परिजन कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन उस दौरान उनकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि कासगंज और बदायूं की सीमा पर बसे कादरबाड़ी गांव के नियाजी नगला में खसरा फैला हुआ है। कुछ दिनों पहले दो बच्चों की मौत हुई थी। कासगंज और बदायूं स्वास्थ्य विभाग में बच्चों की मौत को दर्ज कराने को लेकर खींचतान मची थी। संवाद


-
कादरचौक सीएचसी से रेफर होने के बाद जब दोनों बच्चे मेडिकल कॉलेज आए, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। -रितुज अग्रवाल, सीएमएस, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें