फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीमा कराने के नाम पर दो भाइयों ने 40 लाख ठगे, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम दो भाइयों के खिलाफ के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरा निवासी रामसेवक का कहना है कि कुछ दिन पहले टाउन एरिया गुलड़िया निवासी अरविंद सिंह और उसका भाई सर्वेश पटेल उनसे मिला था। उनसे कहा था कि वह एक बीमा कंपनी में एजेंट है। उनके यहां बीमा कराने पर काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास में आकर दोनों भाइयों के बताए अनुसार बीमा करा लिया और बीस माह तक करीब 40 लाख रुपये जमा कर दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बीमा करने के बावजूद उन्हें बॉंड नहीं दिया। बीमा का समय पूरा होने के बाद जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया तो वह टाल मटोल करते रहे। थकहारकर वह बीमा कंपनी के कार्यालय बरेली गए। वहां पता चला कि दोनों भाइयों ने कंपनी में रुपया जमा नहीं किया था। इस संबंध में रामसेवक ने दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी थी, जिस पर शुक्रवार देर शाम एफआईआर दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट लिखी गई है। इसमें विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें