फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर सांड़ से टकराईं दो बाइक, चार लोग घायल

विज्ञापन
निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराते पप्पू और लालाराम। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर रविवार की दोपहर एक सांड़ से दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। हादसा अरविंद कोल्ड स्टोर के पास हुआ। सभी घायलों का निजी चिकित्सक के यहां इलाज जारी है।
विज्ञापन

कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मगधरा निवासी पप्पू पुत्र रघुवर सिंह और लालाराम पुत्र अयोध्या प्रसाद पैर के दर्द की दवा लेने बाइक से बिसौली जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर अरविंद कोल्ड स्टोर के सामने से गुजरी, तभी अचानक से सड़क पर दो सांड़ आ गए। उनकी बाइक सांड़ों से टकरा गई। बाइक के पीछे नगर के मोहल्ला संख्या तीन निवासी दिलशाद और आसिफ आ रहे थे। उनकी बाइक भी सांड़ों से टकरा गईं। वह भी चोट लगने से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सांड़ों को वहां से भगाया। उन्होंने सभी घायलों को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इलाज कराने के बाद सभी लोग अपने घर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें