फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला-शाहाबाद हाईवे पर दो बाइकें भिड़ीं, दो घायल

विज्ञापन
घायल सुमित प्रताप। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहाबाद हाईवे पर ग्राम अंबियापुर के निकट सोमवार की शाम हुए सड़क हादसे में दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सहसवान के मोहल्ला नयागंज निवासी हेमंत माहेश्वरी पुत्र सुरेश चंद क्षेत्र के गांव अंबियापुर स्थित डीपॉल स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। प्रतिदिन की तरह स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपनी बाइक से सहसवान लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई निवासी सुमित प्रताप सिंह पुत्र पुष्पेंद्र कुमार की बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई।
टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

घायल सुमित प्रताप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें