फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार की टक्कर से 20 मीटर तक घिसटते गए बाइक सवार दो युवक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बरामयखेड़ा रोड पर उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव जमरौली के पास बरातियों की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। कार के बोनट के पास बाइक फंस जाने से दोनों युवक करीब 20 मीटर तक घिसट गए। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार कराया गया। इनमें से एक की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक काे परिजन इलाज के लिए बरेली ले गए हैं। हादसा करने वाली कार का पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रोशननगर निवासी बाइक सवार अरुण चौहान (19) पुत्र बलवीर सिंह और सुमित तोमर (21) पुत्र राजेश कुमार किसी काम से दोपहर में उझानी आए थे। लौटते पीछे से उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। कार बरातियों की बताई जा रही है। वह फूलों से सजी थी।
बताते हैं कि कार के बोनट के पास बाइक फंस जाने से अरुण और विपिन करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। ब्रेकर के पास कार उछले ही दोनों छिटक गए।

इसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने पीछाकर कार को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह हत्थे नहीं आई। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अरुण चौहान की मौत हाे गई है, जबकि सुमित को उसके परिजन इलाज के लिए बरेली लेकर गए है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि हादसे के समय बाइक सवार युवक हेलमेट पहने थे। इधर, बदायूं रोड पर गंगोरा मोड़ के पास कार ने बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव किनापुर निवासी रतिराम (50) पुत्र मंगलीराम को टक्कर मार दी। चालक कार को भगा ले गया। घायल रतिराम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें