फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आधी रात को घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुरऊ निवासी भानु प्रकाश और मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया के गांव खंदारी निवासी युवक देर रात बदायूं से गांव लौट रहे थे। एमएफ हाइवे पर गांव दहेमी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों हाइवे पर गिरकर चोटिल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो वह रोते- बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें