फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आंतर गांव की कब्जा मुक्त कराई गई दो बीघा जमीन

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने से पूर्व जमीन की नपत करती राजस्व टीम।- संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
दहगवां। थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव आंतर में तहसीलदार के साथ राजस्व विभाग की टीम व पुलिस बल ने ग्रामसभा की दो बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन में 10 लोगों को पट्टे दिए गए हैं।
विज्ञापन

आंतर गांव में ग्राम सभा जमीन पर ओमपाल, मेवाराम, भोपाल, उदयवीर और रामसिंह आदि ने अवैध कब्जा कर लिया था। शनिवार को तहसील की टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची और कानूनगो चरन सिंह व लेखपाल कामेश सक्सेना ने पैमाइश की। उसके बाद जेसीबी से जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। ग्रामीणों ने वहां से सामान हटाने के लिए छह दिन का समय मांगा। राजस्व टीम ने समय दे दिया है और चेतावनी दी है कि समय सीमा में अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उसे हटवा दिया जाएगा। करीब दो घंटे तक कार्रवाई चली।

इन 10 लोगों को दिए गए पट्टे
कब्जा हटाए जाने के बाद गांव के ही 10 लोगों को जमीन के पट्टे भी मौके पर दे दिए गए। पट्टे का लाभ लेने वालों में तोताराम, गेंदनलाल, मदनलाल, चिरंजी, छगें, नेमसिंह, वेदराम, गंगा प्रसाद, रामवती, रोहन सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें