फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक एक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए।
विज्ञापन

उन्हें रोककर बातचीत की गई और मोटरसाइकिल के कागज मांगे गए तो वे इधर-उधर की बातें करने लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम सगुन निवासी रघुनाथपुर उम्र लगभग 19 वर्ष व दूसरे ने अपना नाम अंकित उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी पीपरी बताया। दोनों के पास से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। थाना पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें