बदायूं के सिविल लाइंस में नवादा पर कृष्णा ट्रेडर्स में आग लगने से हुए नकुसान के सामान को सही कर
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित दुकान बंद कर घर पहुंचे किराना कारोबारी को कुछ ही देर बाद आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो दुकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सिद्दीकी मार्केट में हुई इस घटना में करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। विजय नगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र गुप्ता ने सिद्दीकी मार्केट में कृष्णा ट्रेडर्स के नाम से तीन महीने पहले ही किराना की दुकान खोली थी। बुधवार की देर रात दुकान में आग लगी थी। सूचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने प्रयास के बाद आग बुझाई। तब तक दुकान में रखा सामान जल गया। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। दुकानदार के मुताबिक, तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नया कारोबार शुरू करने के महज तीन महीने बाद हुई इस घटना से कारोबारी को बड़ा झटका लगा है। सीएफओ रामराजा यादव ने बताया कि सूचना पर मौके पर तत्काल टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। संवाद
बदायूं के सिविल लाइंस में नवादा पर कृष्णा ट्रेडर्स में आग लगने से हुए नकुसान के सामान को सही कर