फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में मुठभेड़: टप्पेबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

Wed, 29 Jul 2026 11:24 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिनावर क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद टप्पेबाजी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। एक सिपाही भी घायल हुआ है। इन आरोपियों ने नौ जुलाई को एक किसान से टप्पेबाजी की थी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में बिनावर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात टप्पेबाजी करने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ बरेली-बदायूं हाईवे पर गांव घटपुरी के निकट हुई। इसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस और छह हजार रुपये बरामद किए हैं। 

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक ये आरोपी नौ जुलाई को भारतीय स्टेट बैंक बिनावर शाखा के पास एक किसान से 20 हजार रुपये की टप्पेबाजी कर फरार हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई और घेराबंदी के बाद दोनों को दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान 
क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम नवीन उर्फ लकी और बिट्टू बंसल हैं। नवीन गाजियाबाद का निवासी है, जबकि बिट्टू हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला है। मुठभेड़ में घायल हुए आरोपियों और सिपाही को अस्पताल भेजा गया। 

सीओ ने यह भी बताया कि टप्पेबाजी की घटना के अलावा अन्य वारदात के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें