फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर एक दिन में दो हादसे, एक की मौत

विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस वे पर मूसाझाग थाना क्षेत्र में बस पलटने के बाद राहत, बचाव काम में जुटी पुलिस।
विज्ञापन
बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को दो हादसे हो गए। सुबह में बिसौली क्षेत्र में एक टूरिस्ट बस पलटने से चार यात्री घायल हो गए। वहीं रात में मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया के पास स्लीपर बस पलटने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में 12 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार गूंज उठी।
विज्ञापन

रात को हादसा गंगा एक्सप्रेसवे के 202 किलोमीटर बिंदु पर करीब 11:30 बजे हुआ। फतेहपुर जिले के खागा से पंजाब के लुधियाना जा रही स्लीपर बस का अचानक टायर फट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तीन से चार बार पलटती हुई एक्सप्रेसवे की दूसरी साइट पर प्रयागराज जाने वाली लेन तक पहुंच गई। हादसे में फतेहपुर निवासी अनुज की मौत हो गई। गनीमत रही कि बस सड़क से नीचे नहीं गिरी, अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था। हादसे के बाद बस के अंदर फंसे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
इससे पहले रविवार सुबह सात बजे बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 152.8 पर हुआ। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस हरिद्वार से प्रयागराज जा रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आने से बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में संगीता (50) पत्नी सुरेशचंद्र, विमला (60) पत्नी सुनील, वीना (60) पत्नी विजयप्रकाश तथा अनुज (47) पुत्र आलोक कुमार घायल हो गए। सभी घायल प्रयागराज जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं।


पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने चलाया राहत अभियान
सूचना मिलते ही मूसाझाग, दातागंज समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न सीएचसी और अस्पतालों से एंबुलेंस भेजकर घायलों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया, जबकि करीब 22 घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में एक ही परिवार के कई सदस्य
रात करीब सवा 12 बजे जिला अस्पताल में पंजाब निवासी संपत, बुद्धा यादव, गुनगुन और साहिल समेत कई घायलों को भर्ती कराया गया। वहीं फतेहपुर जिले के खागा निवासी अर्जुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दोनों पैर कट गए, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।


एसपी सिटी पहुंचे मौके पर
हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह भी घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। दातागंज इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें