फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह पत्थर पर बनेगा खूबसूरत पार्क

Sat, 28 May 2016 12:46 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बरेली रोड स्थित बारह पत्थर के नाम से प्रसिद्ध रक्षा विभाग की 26 एकड़ भूमि का सुंदरीकरण कर पार्क बनाया जाएगा, जिससे शहर के लोग वहां पहुंचकर लुत्फ उठा सकें।   
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी, एसएसपी सुनील सक्सेना और सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया के अलावा राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अभियंता फकीर चंद्र को बताया गया कि इन पौधों और वृक्षों को काटे बिना इस उपवन में इस प्रकार के घुमावदार रास्तों के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए जिससे यहां सुबह टहलने वालों को खुशी महसूस हो। बेंच, पेयजल की उपलब्धता के साथ ही अन्य आवश्यक चीजें भी तैयार कराई जाएगीं। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के निकट कोई भी ऐसा स्थान नहीं है जहां शहर के लोग सैर कर सकें। सुंदरीकरण के बाद पार्क तैयार होने पर जब शहर के लोग यहां आना शुरू कर देंगे तो योग शिविर भी आयोजित कराए जाएंगे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रदीप कुमार यादव, तहसीलदार सतीश चंद्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 
0000000000
राजकीय निर्माण निगम को दी जाएगी जिम्मेदारी
बदायूं। जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम, तहसीलदार सदर और वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपलब्ध भूमि का नजरी नक्शा तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराया जाए। जिससे पार्क बनाने के लिए कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम से प्रस्ताव तैयार कराया जा सके। 
विज्ञापन

00000000
वन विभाग ने विकसित किया है आरबोरेटम
गदायूं। बारह पत्थर स्थित 26 एकड़ भूमि के कुछ हिस्से में वन विभाग द्वारा आरबोरेटम में विविध प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं, जिसमें रुद्राक्ष, अमलताश, चंदन, आंवला, रीठा के पेड़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें