फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी चरण मेें गिरा मतदान का प्रतिशत

Fri, 30 Oct 2015 12:29 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचायत सामान्य निर्वाचन के गत तीन चरणों की भांति अंतिम (चतुर्थ) चरण में ब्लाक बिसौली, वजीरगंज, अंबियापुर और आसफपुर में छिटपुट विवादों के बीच शांति पूर्ण मतदान हुआ। पिछले तीन चरणों की अपेक्षा मतदान प्रतिशत गिर गया। इस चरण में मात्र 58.75 प्रतिशत ही मतदान हुआ। आखिरी चरण में जिला पंचायत के 11 पदों पर 175 ओर क्षेत्र पंचायत के 336 पदों पर 1420 प्रत्याशियों, कुल 1595 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। मतपेटियां एक नवंबर मतगणना तक के लिए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित कर कड़े पहरे बैठा दिए गए हैं।
मतदाताओं में सुबह से ही मतदान के लिए उत्साह देखा गया लेकिन अपराह्न में कई मतदान केंद्र खाली पड़े देखे गए। ग्राम दिसौली गंज और बगरैन सहित कई मतदेय स्थलों पर शाम चार बजे तक मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन

चुनाव प्रेक्षक अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी शंभू नाथ, एसएसपी सौमित्र यादव, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने सभी ब्लाकों में मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस सेक्टर अधिकारियों को हिदायत दी कि पहचान पत्र साथ न लाने वाले व्यक्ति को मतदान नहीं करने दिया जाए। सभी 359 मतदान केन्द्रों एवं 723 मतदेय स्थलों सुबह समय से मतदान प्रारंभ हो गया था।
डीएम मतदाता और एजेंटों से हुए रूबरू
डीएम ने मतदान कार्मिकों एवं पोलिंग एजेंट और लाइन में लगे मतदाताओं से भी रूबरू होकर चुनाव प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली और सहयोग करने को कहा।
बिसौली ब्लाक
09 बजे- 11 प्रतिशत
11 बजे- 22.5 प्रतिशत
01 बजे- 34.5 प्रतिशत
03 बजे- 46 प्रतिशत
05 बजे- 58 प्रतिशत
वजीरगंज ब्लाक
09 बजे 10.5 प्रतिशत
11 बजे 22.5 प्रतिशत
01 बजे 36 प्रतिशत
03 बजे 49 प्रतिशत
05 बजे 60.5 प्रतिशत
अंबियापुर ब्लाक
09 बजे 09 प्रतिशत
11 बजे 21 प्रतिशत
01 बजे 34 प्रतिशत
03 बजे 48.5 प्रतिशत
05 पांच बजे 57.5 प्रतिशत
आसफपुर ब्लाक
09 बजे 10 प्रतिशत
11 बजे 23.5 प्रतिशत
01 बजे 35.5 प्रतिशत
03 बजे 52 प्रतिशत
05 बजे तक 59 प्रतिशत
कुल 58.75 प्रतिशत मतदान हुआ।
वजीगंज में सबसे अधिक मतदान
ब्लाक वजीरगंज में सबसे अधिक 60.5 प्रतिशत आसफपुर में 59 प्रतिशत, बिसौली में 58 प्रतिशत एवं ब्लाक अंबियापुर में 57.5 प्रतिशत मतदान हुआ।  
जिपं के 175 और क्षेपं के 1420 प्रत्याशी
चतुर्थ चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 175 एवं क्षेत्र पंचायत अम्बियापुर में सदस्य पद के लिए 386, बिसौली 348, आसफपुर 364 तथा वजीरगंज के 322 प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन

आखिरी चरण में सबसे कम हुआ मतदान
चारों चरणों के मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो प्रथम चरण में 61, द्वितीय 60, तृतीय में 62 और चतुर्थ चरण में 58.75 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में 18,11,747 मतदाताओं में से कुल 60.5 प्रतिशत मतदाताओं ने ही सामान्य पंचायत निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें