फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन साल के बेटे की मौत, माता-पिता और बहन घायल

Tue, 25 Mar 2025 06:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बरेली-मथुरा हाईवे पर मंडी समिति के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार मां की गोद से छिटक कर मासूम बेटा सड़क पर गिर गया। उसके ऊपर से ट्रक गुजर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता और बहन घायल हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में बरेली-मथुरा हाईवे पर मंडी समिति के सामने मंगलवार दोपहर ससुराल से पत्नी और दोनों बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में तीन साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे के माता- पिता व बहन घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ट्रक को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मनकापुर कौर निवासी सुनील कुमार की ससुराल कछला कस्बे के लक्ष्मीनगला मोहल्ले में है। सुनील (35 वर्ष) बाइक से पत्नी गंगा (33 वर्ष), बेटी तान्या (5 वर्ष) और तीन साल के मासूम बेटे रूद्रांश को लेकर ससुराल से निकले। रास्ते में मंडी समिति के ठीक सामने सामने से ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर लगते ही बाइक समेत सुनील, गंगा और तान्या तो विपरीत दिशा में गिर पड़े, लेकिन रूद्रांश ट्रक के नीचे आ गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे दुकानदारों समेत राहगीरों ने ट्रक को घेर लिया। 

ये भी पढ़ें- नदी में डूबे तीन बच्चे: 20 घंटे बाद मिला शाहरुख का शव, दो की तलाश; अखलाक की मां बोलीं- बेटे ने रोजा रखा था
विज्ञापन


उन्होंने फोन कर पुलिसकर्मियों को भी बुला लिया। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचावा दिया। चिकित्साधिकारी आकांक्षा माहेश्वरी ने रुद्रांश को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। सूचना के बाद घायल दंपती के रिश्तेदार भी कछला से आ गए। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि ट्रक समेत उसके चालक को दबोच लिया गया है।

विज्ञापन

मां की गोद से छिटक गया मासूम, हेलमेट से बचा सुनील का सिर
तीन साल का मासूम रूद्रांश बाइक पर अपनी मां गंगा की गोद में था। चश्मदीदों के मुताबिक ट्रक की टक्कर लगते ही वह गोद से छिटक कर पहिया के नीचे आ गया। बेटी तान्या बीच में बैठी थी, वह पिता के साथ ही विपरीत दिशा में जा गिरी। हालांकि सुनील का पैर टूट गया है, लेकिन हेलमेट पहने होने की वजह से सिर पर चोट नहीं आई। अपने मासूम बेटे को देख गंगा स्वास्थ्यकर्मियों से आखिर तक यही कहती रहीं कि मेरे बेटे को बचा लो। स्वास्थ्यकर्मी भी उसे समझाने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें