मां की गोद से छिटक गया मासूम, हेलमेट से बचा सुनील का सिर
तीन साल का मासूम रूद्रांश बाइक पर अपनी मां गंगा की गोद में था। चश्मदीदों के मुताबिक ट्रक की टक्कर लगते ही वह गोद से छिटक कर पहिया के नीचे आ गया। बेटी तान्या बीच में बैठी थी, वह पिता के साथ ही विपरीत दिशा में जा गिरी। हालांकि सुनील का पैर टूट गया है, लेकिन हेलमेट पहने होने की वजह से सिर पर चोट नहीं आई। अपने मासूम बेटे को देख गंगा स्वास्थ्यकर्मियों से आखिर तक यही कहती रहीं कि मेरे बेटे को बचा लो। स्वास्थ्यकर्मी भी उसे समझाने की कोशिश करते दिखे।