फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मलगांव के पास रेलवे ट्रैक पर घुसा ट्रक, दो घंटे तक रोकी गईं ट्रेनें

विज्ञापन
बदायूं रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
बिनावर। मलगांव फाटक के पास बुधवार की सुबह करीब छह बजे एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर रेल पटरी की ओर से घुस गया। इससे करीब दो घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। क्रेन की मदद से ट्रक हटाया गया। उसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इस बीच घटपुरी पर मालगाड़ी को, बदायूं व उझानी स्टेशन पर कासगंज लालकुंआ ट्रेन को रोका गया।
विज्ञापन


बरेली से माल लादकर बदायूं की तरफ ट्रक आ रहा था। मलगांव फाटक के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया। इससे वह फाटक से दाई ओर रेल ट्रैक पर जा घुसा। रेल कर्मियों ने यह देखा तो अधिकारियों को जानकारी दी। उसी दौरान कासगंज से बरेली जा रही ट्रेन को करीब 6:05 बजे बदायूं स्टेशन पर ही रोक दिया गया। सात बजे बरेली से कासगंज को जा रही मालगाड़ी को घटपुरी स्टेशन पर रोका गया। 7:20 बजे कासगंज-लालकुंआ पैसेंजर ट्रेन को उझानी स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके बाद ट्रक को हटवाने में रेल विभाग व पुलिस लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब दो घंटे में ट्रक को हटवाया। इस दौरान फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दो घंटे के बाद यातायात सुचारू हो सका। इसके बाद ट्रेनों को निकाला गया। करीब दो घंटे तक ट्रेन में बैठे यात्री परेशान रहे। स्टेशन मास्टर अफसर हुसैन ने बताया कि ट्रक रेल पटरी पर घुस गया था। इस वजह से ट्रेनों को रोकना पड़ा। ट्रक को हटवाकर आवागमन सुचारू करा दिया गया था। इसमें करीब दो घंटे यातायात बाधित रहा।

बदायूं रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें